First Kissing Scene : हिंदी सिनेमा का इतिहास काफी समृध्दशाली रहा है। आज के समय में बॉलीवुड में इंटीमेट सीन होना काफी आम बात है। लेकिन एक ऐसा समय था, जब एक्ट-एक्ट्रेस के बीच में रोमांटिक सीन काफी सोच समझक फिल्माए जाते थे। तीस और पचार के दशक में शायद ही कोई ऐसा सीन होगा, जिसमें स्टार्स को एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाया गया है।
इस समय रोमांस और इंटीमेट सीन दिखाना काफी बड़ी बात होती थी। डायरेक्टर के लिए इंटीमेट सीन दिखाना बहुत मुश्किल होता था। आज हम आपको हिंदी सिनेमा का सबसे पहला किसिंग सीन कब और किसने फिल्माया था, इस बारे में बताने जा रहे है।

तीन दशक पहले बॉलीवुड में पहला किसिंग सीन फिल्माया गया था। इस सीन को एक्ट्रेस देविका रानी और अभिनेता हिमांशु रॉय ने निभाया था। दरअसल हिमांशु रॉय, देविका की खूबसूरती से काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने साल 1933 में देविका को अपनी फिल्म कर्मा में काम करने का प्रस्ताव दिया था।
जिसके बाद इस फिल्म में देविका के हीरो हिमांशु रॉय ही बने। खास बात ये थी कि बाद मे दोनों ने शादी कर ली थी। हिंनी सिनेमा की पहली स्टार अभिनेत्री भी देविका रानी को कहा जाता है। हिंदी सिनेमा के इस पहले किसिंग सीन ने तहलका मचा दिया था।
फिल्म पर लगा दिया था बैन

इसके साथ ही किसिंग सीन चार मिनट लंबा भी था। फिल्म में ये सीन देने के बाद देविका की काफी आलोचना भी की गई थी। फिल्म को प्रतिबंधित भी कर दिया गया था। ये उस सदी का सबसे बड़ा सीन था। इस सीन को देख कर हर कोई हैरान रह गया था।

हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन अपने पहले किसिंग सीन को लेकर फिल्म को आज भी याद किया जाता है। अब फिल्मों में किसिंग सीन और बेडरुम सीन काफी आम हो गए है। हालांकि जब कर्मा फिल्म रिलीज हुई थी, तब सेंसर बोर्ड की स्थापना नहीं हुई थी।