हरियाणा में welcome प्री मानसून 18

रिश्ता ना हुआ तो देवर बना कातिल! जींद में दो बहनों पर बरसाई गोलियां

हरियाणा की बड़ी खबर

शादी से इनकार पर देवर ने तैश में आकर चलाई गोली, दोनों बहनें घायल
एक को गर्दन, दूसरी को हाथ में लगी गोली, सिविल अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने आरोपी की तलाश में शुरू की छापेमारी, परिवार में दहशत का माहौल


Jind Shooting: हरियाणा के जींद जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने दो बहनों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उन्हें इलाज के लिए जींद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Whatsapp Channel Join

घटना पीड़ित बहनों की बड़ी बहन के देवर द्वारा अंजाम दी गई है। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक अपनी भाभी की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था। इसी बात से नाराज होकर युवक ने दोनों बहनों पर फायरिंग कर दी।

एक बहन को गर्दन के पास और दूसरी को हाथ में गोली लगी है। मौके से आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की कोशिश समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और एकतरफा प्रेम से जुड़ा लग रहा है। इलाके में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।