वोट परसेंट 17 से 40 करने का टारगेट, चुनावी दंगल के लिए पूरी तरह तैयार- दुष्यंत चौटाला

भिवानी

भिवानी जिले में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे। आने वाले चुनावों को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही उनके संगठन की मजबूती है। पार्टी का चुनावी टारगेट अपने 17 फीसदी वोट को 40 फीसदी करना है।

डिप्टी सीएम ने वन नेशन वन इलेक्शन को अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि हम इसका समर्थन करते हैं लेकिन इसमें अभी काफी समय लगेगा। इसके लिए पार्लियामेंट व विधान सभाओं में बहुमत पारित करना और फिर चुनाव आयोग को भी समय चाहिए। साथ ही उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह के बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

बीरेन्द्र सिंह के बयानों पर डिप्टी सीएम ने साधी चुप्पी

Whatsapp Channel Join

विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को लेकर दुष्यंत चौटाला ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी इनकी तीन बैठकें हुई हैं। सीटों के शेयर को लेकर जब बात होगी, तब INDIA का भविष्य तय होगा। वहीं पूर्व मंत्री बीरेन्द्र सिंह द्वारा बार-बार जेजेपी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर दुष्यंत चौटाला ने बहस ना कर एक तरह से चुप्पी साध ली।

दुष्यंत ने किया गांवों का दौरा

बता दें कि दुष्यंत चौटाला भिवानी के बवानीखेड़ा हल्के के गाँवों के दौरे पर थे। सबसे पहले वो गाँव तालु पहुँचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मांगपत्र सौंपा गया। जिसमें से ज्यादातर मांगों को दुष्यंत चौटाला ने तुरंत पूरी करने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए देश और प्रदेश की राजनीति पर अपनी राय रखी।