Tiranga Yatra

Bhiwani में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों के उद्घोष के साथ गूंजा शहर

भिवानी

Bhiwani में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश गौड के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा की शुरूआत स्थानीय पुराना बस स्टैंड से हुई, जो कि नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पण के साथ संपन्न हुई। इसके उपरांत तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने शहीद मदनलाल ढींगड़ा की प्रतिमा के समक्ष भी पुष्प अर्पित किए। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग लिया।

इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष के साथ गूंज उठा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने कहा कि आजादी की 77वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। जिसके तहत प्रदेश सरकार ने 11 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश भी दिए है। जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

Screenshot 1033

इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के प्रत्येक नागरिक को देश को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देशभक्तों का बलिदान याद दिलाता है। ऐसे में हमे तिरंगे का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि तिरंगे का सम्मान ही देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले वीर सपूतों का सम्मान है। मुकेश गौड ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में शहीदों व राष्ट्र के प्रति देशभक्ति व सम्मान पैदा करना है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें