हरियाणा के Fatehabad जिले के जाखल क्षेत्र में एक युवक ने अपने जीजा और अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दोनों के शव घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ हालत में पाए गए।
जानकारी के अनुसार, मृतक जगसीर सिंह (32 वर्ष) रतिया के गांव बबनपुर का निवासी था और मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी जाखल के गांव चांदपुरा में हुई थी। पिछले तीन-चार सालों से उसके अपनी साली मूर्ति (35 वर्ष) के साथ अवैध संबंध थे। चार-पांच दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे और बुधवार रात को वापस लौटे। गुस्से में आकर जगसीर सिंह के साले जसविंद्र सिंह ने तेजधार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी आस्था मोदी और सीन ऑफ क्राइम व जाखल पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को उनके संबंधों को लेकर कई बार समझाया गया था, लेकिन वे नहीं माने। इसको लेकर कई बार झगड़ा हुआ था। डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।