कुरुक्षेत्र लोकसभा की आगामी 5 नवंबर को शाहाबाद में आयोजित रैली को लेकर आज कुरुक्षेत्र में जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकरण काला व सचिव रणधीर सिंह ने सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र में प्रेस वार्ता की। विधायक रामकरण पार्टी के सचिव रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 5 नवंबर को जननायक जनता पार्टी की कुरुक्षेत्र लोकसभा की रैली शाहाबाद अनाज मंडी में रखी गई है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
वही उन्होंने कहा कि रैली में 30 से 35000 लोग पहुंचेंगे। जिसको लेकर वह पूरी लोकसभा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैली में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पार्टी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व पार्टी के विधायकगण व सभी नेतागण शिरकत करेंगे।
सरकार डेंगू नहीं भेजती – विधायक रामकरण काला
जब जिले में फैल रहे डेंगू को लेकर विधायक रामकरण काला से सवाल पूछा गया तो विधायक रामकरण काला ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि सरकार डेंगू नहीं भेजती। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है। जब उनसे रोकधाम के लिए सवाल पूछा तो उन्होंने कोई भी ठोस जवाब नहीं दिया। विधायक रामकरण काला ने कहा कि अगर दोनों पार्टियां गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेगी तो जजपा अकेली मैदान में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।