Bodies of an elderly couple found lying in their house

Narnaul में घर में पड़े मिले बुजुर्ग दंपती के शव, महिला के सिर से बहा था खून, 2 days बाद हुआ खुलासा

महेंद्रगढ़

Narnaul में एक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर में पड़े मिले। महिला जमीन पर पड़ी थी, उसके सिर में चोट है और फर्श पर खून बहा था। वहीं बुजुर्ग व्यक्ति एक चारपाई पर बैठा है और उसका सिर दूसरी चारपाई पर लगा था। वह औंधे मुंह पड़ा मिला। वहीं दंपती के मरने का खुलासा 2 दिन(days) बाद जाकर हुआ।

वे दो दिन से दुकान से दूध लेने नहीं गए तो डेयरी संचालक घर पहुंचा। उसने रात को आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा खोला, तो अलग अलग जगह पति-पत्नी के शव पड़े मिले। बुजुर्ग दंपती के कोई संतान नहीं है। अन्य परिजन भी बाहर रहते हैं। दोनों की मौत कैसे हुई है, इसको लेकर अभी पुलिस ये तय नहीं कर पाई है कि ये हत्या है या फिर हादसा। जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव धोलेडा में केदारनाथ गोयल अपनी पत्नी संतोष गोयल के साथ एक मकान में रहता था। दोनों की उम्र करीब 80 वर्ष है।

वे गांव में एक डेयरी से दूध लाते थे। 30 मई शाम के बाद वे दूध लाने नहीं गए। इस पर 31 मई को दूध बेचने वाले व्यक्ति ने उनके घर पर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। उसे लगा कि दंपती को कम सुनाई देता है, इसलिए दरवाजा नहीं खोला होगा। इसके बाद जब वे 1 जून को भी दूध लेने के लिए नहीं आए तब दूध विक्रेता शाम को उनके घर पर दोबारा गया, लेकिन शाम को भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इस पर उसने आस पड़ोस के लोगों को बोला। आस पड़ोस की लोगों ने रात को उनके घर का दरवाजा किसी तरह खोला और अंदर गए। लोगों ने देखा कि बुजुर्ग दंपती के शव घर में अलग-अलग पड़े हुए हैं।

Whatsapp Channel Join

मृतक दंपती के कोई संतान नहीं

इसके बाद लोगों ने यह जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने इस बारे में डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक दंपती के कोई संतान नहीं है। उनके अन्य रिश्तेदार भी देश के अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं। इस पर पुलिस ने रिश्तेदारों को फोन कर इसकी सूचना दी है। वही दंपती के शव संदिग्ध अवस्था में मिलने पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। निजामपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हत्या है या फिर कोई हादसा। इसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला पता चलेगा। जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।

अन्य खबरें