दिल्ली पैरेलल नहर में डूबे निगम कर्मचारी का 45 घंटे बाद खुबडू झाल से बरामद हुआ शव

पानीपत

शहर की दिल्ली पैरेलल नहर में 20 अगस्त को सुबह के समय पांव धोते हुए संतुलन बिगड़ जाने से पानी में डूबने नगर-निगम कर्मचारी का शव करीब 45 घंटे बाद खुबडू झाल से बरामद कर लिया गया है। शव को देखने के बाद लोगों में हडकम्प मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। वहीं व्यक्ति की पहचान करने के लिए परिजनों को सूचना देते हुए मौके पर बुलाया। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

नहर में पैर धोने का किया था प्रयास, बहाव में बहे

Whatsapp Channel Join

जानकारी अनुसार थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में जाटल रोड सौंदापुर निवासी आर्यन ने बताया था कि वह दिहाड़ी का कार्य करता है और उसके पिता पानीपत नगर-निगम में सफाई कर्मचारी है। उसने बताया कि मेरे पिता 20 अगस्त को गांव बिंझौल के पास दिल्ली पैरेलल नहर पर घूमने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने नहर में पैर धोने का प्रयास किया और संतुलन बिगड़ जाने से नहर में गिर गए। वहीं नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वो बहाव में बह गए। जिसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

तलाश में जुटी रही गोताखोरों की टीम

आर्यन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था। वहीं प्रमोद की पहचान करने के लिए बेटे आर्यन ने बताया था कि उसके पिता के दाहिने हाथ पर प्रमोद और ओम लिखा हुआ है, नगर-निगम कर्मचारी की तलाश में गोताखोरों की टीम लगी हुई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। आज ही पुलिस द्वारा सूचना देकर मौके पर पहचान के लिए बुलाया गया था, जहां से उनके शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।