रामबिलास शर्मा

Delhi चुनाव में BJP की जीत को लेकर प्रो. रामबिलास शर्मा ने जताया विश्वास, बोले- हर क्षेत्र में होगा विकास

हरियाणा दिल्ली

Haryana भवन Delhi में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हरियाणा के कई मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करना था।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने बताया कि आगामी 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी ने उनकी ड्यूटी भी लगाई है। वे उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पवन शर्मा, आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र से अनिल गौड, बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से नारायण दत्त, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश वर्मा और सुरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से ज्ञान समीर के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के कई मंत्री और पूर्व मंत्री भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

प्रो. शर्मा ने दावा किया कि दिल्ली की जनता आप पार्टी के शासनकाल में किए गए भ्रष्टाचार से परेशान है और 8 फरवरी को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करके दिल्ली में भी हरियाणा की तरह भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली और हरियाणा एक दूसरे से सटे हुए क्षेत्र हैं, जहां हरियाणा के कई रिश्तेदार, कर्मचारी और व्यापारी वर्ग के लोग रहते हैं। ये लोग भली-भांति समझते हैं कि केंद्र में भाजपा सरकार है और दिल्ली में भी भाजपा सरकार बनने से हर क्षेत्र में विकास, उन्नति और खुशहाली आएगी।

Whatsapp Channel Join

प्रो. शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले दिल्ली को पेरिस बनाने का वादा किया था, लेकिन आज दिल्ली कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता के लिए कई योजनाएं शुरू करने की कोशिश की, लेकिन आप सरकार ने एक भी केंद्र सरकार की योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया।

Read More News…..