कृषि मौसम विज्ञान विभाग का मौसम पूर्वानुमान: Haryana में 19 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा

Weather: हल्की बारिश ने लौटाई ठंड, कश्मीर में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट

हरियाणा दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर और  हरियाणा के कुछ हिस्से में बुधवार देर रात हुई बारिश ने एक बार फिर ठिठुरन लौटाने की संभावना बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार 23 जनवरी को भी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में बारिश हो सकती है।

कश्मीर में बर्फबारी से गिरा तापमान

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अधिकांश स्थानों पर तापमान शून्य से ऊपर रहा। गुलमर्ग, सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार रात भर बर्फबारी हुई, जिससे घाटी में ठंड बढ़ गई।

Whatsapp Channel Join

ठंड फिर से बढ़ने के आसार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 से 27 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

गुरुवार सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह हल्की बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

चार दिन से लगातार बढ़ रहा तापमान

दिल्ली में पिछले चार दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। 19 जनवरी को इस माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ, जब तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 20 जनवरी से 22 जनवरी तक पारा 24 से 25.6 डिग्री के बीच रहा। हालांकि, बारिश और कोहरे के बाद अब फिर ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

अन्य खबरें