हवलदार बनेंगे ASI

CRPF: हवलदार बनेंगे ASI, जानें कैसे

देश
  • 2000 बैच के 3033 हवलदारों की एएसआई पदोन्नति सूची 31 जनवरी 2025 को जारी
  • शेष 2345 हवलदारों को नवंबर 2025 तक मिलेगा एएसआई का प्रमोशन
  • 21 जुलाई 2000 के बाद भर्ती जवानों की पदोन्नति सूची फरवरी 2026 तक होगी जारी

Havildar to ASI Promotion: देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ (CRPF) में सिपाही (जीडी) के रूप में भर्ती हुए जवान अब एएसआई (ASI) के पद तक पहुंंच सकेंगे़। इस प्रोमोश्‍न के लिए हवलादारों की गुहार रंग लाई है। इन्‍होंने मांग की थी इस पद तक पहुंचने में लगभग 25 साल का समय लग रहा है। 2000 बैच के जवान, जो अब तक हवलदार के पद पर कार्यरत हैं, प्रोमोशन के इंतजार में हैं। इसे लेकर ने हाल ही में इन हवलदारों ने सीआरपीएफ महानिदेशक जीपी सिंह से अपनी पदोन्नति में देरी को लेकर अपील की थी।

सीआरपीएफ मुख्यालय से मिले जवाब के अनुसार, 31 जनवरी 2025 को 3033 हवलदारों की एएसआई पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। इसके अलावा, 2345 अन्य हवलदारों को नवंबर 2025 तक एएसआई के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। इस प्रक्रिया में 2000 बैच के कुल 5378 जवानों को एएसआई बनाने का निर्णय लिया गया है

पदोन्नति प्रक्रिया का टाइमलाइन

  • 31 जनवरी 2025: 3033 हवलदारों को एएसआई पद पर पदोन्नति दी गई।
  • नवंबर 2025: 2345 शेष हवलदारों की पदोन्नति की जाएगी।
  • फरवरी 2026: 21 जुलाई 2000 के बाद भर्ती जवानों की पदोन्नति सूची जारी होगी।

पदोन्नति रिक्त पदों पर आधारित

सीआरपीएफ मुख्यालय ने स्पष्ट किया कि पदोन्नति केवल रिक्त पदों की उपलब्धता पर निर्भर करती है। 2025 के दौरान 5378 रिक्तियां उपलब्ध थीं, जिनमें से 3033 जवानों की पदोन्नति पहले ही हो चुकी है। बाकी बचे जवानों को इसी साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में प्रमोशन मिल जाएगा

Whatsapp Channel Join

सीआरपीएफ यूनिटों को आदेश

महानिदेशालय ने आदेश दिया है कि यह जानकारी सभी यूनिटों के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए और मार्कर/रोल कॉल में जवानों को सूचित किया जाए। इससे जवानों को उनकी पदोन्नति प्रक्रिया की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलेगी।