Budget 2025: 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन को संबोधित किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण की शुरुआत में महाकुंभ हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “माननीय सदस्यों, इस वक्त महाकुंभ भी चल रहा है और वहां हुए हादसे पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। इसके अलावा, हम कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खो चुके हैं। उन्होंने 10 साल तक देश की सेवा की। उन्हें हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सरकार तीन गुना तेज गति से काम कर रही है और आज देश बड़े फैसलों और नीतियों को असाधारण गति से लागू होते देख रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार महिलाओं, किसानों और युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
प्रधानमंत्री मोदी का बयान
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिल पेश किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस सत्र में सरकार का उद्देश्य हर महिला को सम्मानपूर्ण जीवन देना है और रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

1 फरवरी को पेश होगा मोदी सरकार का पहला बजट
सत्र के दूसरे दिन, 1 फरवरी को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18वीं लोकसभा और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। यह सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा।

इसके बाद, संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रस्तुत करेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण देश की आर्थिक स्थिति, विकास दर, राजकोषीय नीति, महंगाई और विभिन्न आर्थिक संकेतकों का विश्लेषण करता है। यह सर्वेक्षण अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजटीय नीतियों की दिशा भी तय करता है। इसके बाद 1 फरवरी को आम बजट 2024-25 पेश किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सेक्टर्स के लिए नीतिगत घोषणाएं और आर्थिक उपाय शामिल होंगे।