VIRAT KOHLI

ICC T20 WORLD CUP 2024 : विराट कोहली के पास है ये विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

खेल

ICC T20 WORLD CUP 2024 : आयरलैंड के खिलाफ आज खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वह अगर डेथ ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए दस रन बनाने में सफल हो जाते है तो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीचे छोड़ देंगे।

महेंद्र सिंह धोनी के नाम डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने टी20 विश्व कप करियर के 33 मैचों में डेथ ओवरों में 157.8 के स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए है। विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली इस मामले में एमएस धोनी के केवल 9 रन पीछे है। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अब तक टी20 विश्व कप के इतिहास के 27 मैचों में डेथ ओवरों में 302 रन बना चुके है। आईपीएल के 17वें संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली के पास आझ महेंद्र सिंह धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

अन्य खबरें