IMA's nationwide strike in protest

Kolkata में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में IMA की देशव्यापी हड़ताल, OPD सेवाएं बंद, आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू

सोनीपत

9 अगस्त 2024 को Kolkata में ड्यूटी के दौरान एक महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता पूर्वक बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में पूरे देशभर में प्रदर्शन जारी हैं। इस घटना के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक अपनी सभी ओपीडी सेवाओं को स्थगित कर दिया है। हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।

IMA की इस हड़ताल में आयुर्वेदिक डॉक्टरों के साथ-साथ कई समाजसेवी संगठनों और नामी-गिरामी लोगों ने भी समर्थन दिया है। डॉक्टरों ने अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित करने और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग उठाई है।

2 4

डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग

Whatsapp Channel Join

IMA की एक डॉक्टर ने कहा, “यह एक राष्ट्रीय स्तर की हड़ताल है, जिसमें आयुर्वेदिक डॉक्टरों और समाजसेवी संगठनों ने भी भाग लिया है। वर्तमान स्थिति में कोई भी डॉक्टर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है, खासकर महिला डॉक्टरों के लिए यह एक बड़ा खतरा बन चुका है। जूनियर डॉक्टरों को भी सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।”

Screenshot 1149

IMA प्रेसिडेंट की मांगें

IMA के प्रेसिडेंट ने बताया कि इस व्यापक हड़ताल के दौरान सभी ओपीडी सेवाओं को बंद किया गया है। उन्होंने मांग की कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए एक केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम बनाया जाए, ताकि अपराधियों के अंदर भय पैदा हो सके।

Screenshot 1151

साथ ही, महिला अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित किया जाए। उन्होंने अस्पतालों में उचित सीसीटीवी की व्यवस्था और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग भी उठाई। इसके साथ ही, पीड़ित महिला डॉक्टर के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

अन्य खबरें