anulom-vilom

Anulom-Vilom : पाचन तंत्र से लेकर ब्लड सर्कुलेशन तक सब मेंटेन करता है ये प्राणायाम

Yoga Desi Nuskhe Health Lifestyle

Anulom-Vilom : आज कल हर व्यक्ति इतना व्यस्त रहता है कि वह खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाता। जिसके कारण वह तनाव महसूस करने लगता है और दिनभर परेशान रहता है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। तनाव से दूर रहने के लिए आज हम आपको एक ऐसे प्राणायाम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको हर रोज करने से आपको इन सब परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

जिसके प्राणायाम के बारे में हम आपको बताएंगे वह है अनुलोम विलोम। बता दें कि इस प्राणायाम को करने से आपकी चिंता और तनाव एकदम दूर हो जाता है और शांति महसूस होती हैं। अनुलोम विलोम करने से हमारे मस्तिष्क और फेंफड़ो में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। इस प्राणायाम के जरिए हमारा ब्लड सर्कुलेशन यानि की रक्त संचार सही बना रहता है जिससे हमारी सेहत हमेशा सही बनी रहती है।

इस व्यायाम को रोजाना करने से हमारी पाचन क्रिया हमेशा ठीक रहती है और साथ ही पेट से जुड़ी सभी समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं। अनुलोम विलोम प्राणायाम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे एकाग्रता बनी रहती है। आप किसी भी काम को ध्यान लगाकर कर सकते हैं। ये प्राणायाम करने से हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बना रहता हैं। अब आपको बताते है कि इस प्राणायाम को करने का सही तरीका क्या है।

Whatsapp Channel Join

अनुलोम विलोम करने का सही तरीका

सबसे पहले अनुलोम विलोम का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले ध्यान की अवस्था में पालथी मारकर जमीन पर बैठ जाएं। इसके बाद अपनी आंखे बंद कर लें और अपने मन को शांत रखें। फिर अपने दाहिने अंगूठे को धीरे-धीरे अपने दाहिने नथुने यानि नाक पर लें जाएं और नाक को बंद कर लें।

इसके बाद धीरे-धीरे लंबी सांसे लें और अपनी अनामिका उंगली से अपने बाएं नथुने को बंद करें। फिर आप धीरे-धीरे अपने दाहिने अंगूठे को छोड़े और सांस को भी धीरे-धीरे छोड़े। आप यही प्राणायाम दूसरी साइड से ट्राई करें। आपको हर रोज इसी तरीके से प्राणायाम को लगभग 10 से 15 मिनट तक करना चाहिए।

अन्य खबरें